फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   road accident

Shravasti News: बौद्ध परिपथ पर अनियंत्रित कार खड्ड में गिरी, दो घायल

Mon, 19 Feb 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 19 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
road accident
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर कटरा के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इकौना सीएचसी से बलरामपुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के भंडारखाना निवासी सोनू पांडेय (26) व बलरामपुर के ही पूरब टोला निवासी हर्षित शुक्ला (27) शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने इकौना गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों एक कार से जा रहे थे। बौद्ध परिपथ स्थित कटरा क्षेत्र के विपश्यना केंद्र के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार चला रहा सोनू नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

इस हादसे में सोनू व हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed