फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Restrict crime and criminals

अपराध व अपराधियों पर लगाएं अंकुश

Sun, 13 Dec 2020 08:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Restrict crime and criminals
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय भिनगा सभागार में रविवार को सैनिक सम्मेलन व अपराध नियंत्रण के लिए बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसपी ने की। इस दौरान उन्होंने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित व वारंटियों को जेल भेजने का निर्देश दिया। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने तथा उसका निराकरण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी अरविंद कुमार मौर्या की ओर से रविवार को सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठों से आए पुलिस कर्मियों से उनका परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही संबंधितों को उनके निराकरण का निर्देश दिया। एसपी ने शांति एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अपराध समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

जिसमें कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण करने, लंबित जन शिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक व रुपयों के लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का फोटो लेने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ब्रीफ करने तथा सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने पर जोर दिया।
उन्होंने सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा सभी छोटी बड़ी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ ही डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया। वहीं लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने व शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने के लिए सभी थाना प्रभारी सहित यातायात प्रभारी को निर्देश दिया। वहीं बालिकाओं व महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने, एंटी रोमियो टीम के अभियान को जारी रखने, वाहन चेकिंग के दौरान आम जनता से अच्छा बर्ताव करने तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के लिए पैदल गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित जिले के सभी प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारी, पेशकार पुलिस अधीक्षक व पूर्व पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed