फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   republic day celebration

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा ....

Mon, 27 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
republic day celebration
श्रावस्ती। जिले में रविवार को धूमधाम से 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम तो पुलिस लाइंस में जिले के प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइंस में रैतिक परेड भी हुई। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित शैक्षणिक संस्थाओं में भी तिरंगा फहराया गया। विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में डीएम यशु रुस्तगी ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। एसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, न्यायालय परिसर में जिला जज मृदुलेश कुमार सिंह, विकास भवन में सीडीओ अवनीश राय, वन कार्यालय में डीएफओ एपी यादव, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. बीके भार्गव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

वहीं तहसीलों में एसडीएम, ब्लॉकों पर बीडीओ, सीएचसी व पीएचसी में प्रभारी चिकित्सक, थानों में प्रभारियों सहित विभिन्न दफ्तरों में कार्यालयाध्यक्षों, शैक्षणिक संस्थाओं में प्राचार्यों ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइंस भिनगा में जिले के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री व एसपी द्वारा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराया गया। इसके बाद प्रभारी मंत्री, डीएम व एसपी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन समर्पित किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने पुलिस के जवानों से कहा कि उन्हें गरीबों को न्याय देने के लिए जो अधिकार प्राप्त है, वह अधिकार किसी के पास नहीं है। इसलिए गरीबों की समस्याएं सुनें और उन्हें सुलभ न्याय दिलाएं। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम पारित होने के बाद जिले में अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस की भूमिका की सराहना की।
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्न सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोनवा बृजेश द्विवेदी, एसपी के रीडर अजय कुमार, इकौना के उप निरीक्षक राजेंद्र कनौजिया, गिलौला के उप निरीक्षक रंजीत भारती, बदला चौकी प्रभारी किसलय मिश्र, गिरंट चौकी प्रभारी राजीव मिश्रा, राजपुर चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, सेमरी चौकी प्रभारी विद्याशंकर पांडे, पुलिस लाइंस के राम स्वारथ शुक्ला, परिवार परामर्श केंद्र की एसआई सुनीता सिंह, डीसीआर के आरएसआई राकेश मणि तिवारी, स्वाट टीम के प्रधान आरक्षी तेज सिंह, सिरसिया के प्रधान आरक्षी जगत नारायण यादव, प्रधान आरक्षी ऐजाज अहमद, बलवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आरमोरर रामजी चौधरी, जितेंद्र पाल, रोहित कुमार, तेजबहादुर, दिलीप कुमार, नवनीत कुमार, अभिषेक सिंह, महेश चंद्र, स्वामीनाथ मौर्या, उमाशंकर, नीलेंद्र कुमार, कन्हैया लाल, राममणि, अरविंद कुमार, रोहित सिंह, दिलीप कुमार, अमरीश, रवि प्रकाश पाल, विनोद चौधरी व राजेश यादव सहित 71 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइंस में रैतिक परेड के दौरान पुलिस की विभिन्न इकाइयों के साथ ही वायरलेस विभाग, अग्निशमन विभाग, पीआरवी 112, दंगा नियंत्रण के साथ ही एंबुलेंस सेवा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, वन, उद्यान, कृषि, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, बेसिक शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान आदि योजनाओं की झांकी निकाली गई।
इस बीच विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया जिन्हें प्रभारी मंत्री, डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश सिंह, कमांडेंट एसएसबी चरक सिंह तोमर, उप जिलाधिकारी भिनगा चंद्रमोहन गर्ग, एएसपी बीसी दुबे, अध्यक्ष जिला पंचायत साक्षी कैराती, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडे, विधायक भिनगा असलम रायनी, नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना जीतेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु उदय प्रताप नारायण सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें जिलाधिकारी यशु रुस्तगी व अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही देश को आजाद कराने में अपना योगदान करने वाले देश की महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव, आशुलिपिक केके वैश्य, अधिवक्ता शिवपूजन सिंह, योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
इसके बाद शाहिद रजा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान डीएम ने ऐसे छात्र/छात्राएं जिन्हें शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति दी जा रही है को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं पूर्व सूबेदार सैनिक दिवंगत खुनखुन राम की पत्नी अनीता को डीएम ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस पर साइकिल रेस का आयोजन किया गया जिसे उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रतियोगिता में 40 बालक व 55 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में प्रथम बड़ेनाथ, द्वितीय राजेंद्र प्रसाद, तृतीय आशुतोष जायसवाल, चतुर्थ धर्मेंद्र कुमार, पंचम ओम प्रकाश यादव व छठवें स्थान पर आशीष जायसवाल रहे।
वहीं, बालिका वर्ग में प्रथम ममता यादव, द्वितीय अनुपम राना, तृतीय सुलोचना राना, चतुर्थ निधि राना, पंचम मंजू देवी व छठवें स्थान पर पुष्पा यादव रहीं। इन सभी को उप जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर वयोवृद्ध परशुराम त्रिपाठी, उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार धानुक, फुटबाल कोच मो. मुस्लिम, हॉकी कोच विवेक प्रसाद, खो-खो कोच जगेश्वर सैनी व वार्डेन कस्तूरबा विद्यालय कैसर जहां मौजूद रहीं।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गणतंत्र दिवस पर जमुनहा के पटपर गंज स्थित मस्जिद में राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद तिरंगा रैली भी निकाली गई जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हुए। सभी ने आम जन को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
पुलिस लाइंस से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित झांकी निकाली गई जिसमें शामिल लोग भिनगा के ईदगाह, दहाना, कोतवाली होते हुए अस्पताल चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही चौराहों, बसों एवं अन्य वाहनों पर स्टीकर भी लगाया। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया।
इनमें महिला हेल्प लाइन 181, वीमेन पावर हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112, मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, 108 एवं 102 स्वास्थ्य सेवा, फायर ब्रिगेड हेल्प लाइन नंबर 101 व कन्या भ्रूण हत्या निवारण अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी व उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी, जितेंद्र कुमार, महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा, जिला समन्वयक कुसुम श्रीवास्तव, रिजवाना परवीन व गुलशन जहां आदि मौजूद रहीं।

गणतंत्र दिवस पर एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में कमांडेंट सीएस तोमर ने ध्वजारोहण किया। वहीं एसएसबी 42वीं वाहिनी जमुनहा में प्रभारी सुखदेव ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही एसएसबी के अन्य बीओपी पर प्रभारियों ने राष्ट्र ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed