फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Remembered Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee

Shravasti News: भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी को किया याद

Sat, 27 Dec 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Remembered Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee
आंबेडकर बुद्ध विहार में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित करते बौद्ध ​भिक्षु।-
कटरा। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर बृहस्पतिवार को आंबेडकर बौद्ध विहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने की। कार्यक्रम में सभी ने अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिक्षु आनंद सागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ। उन्होंने विश्व के प्रति उदारवादी सोच और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को महत्व दिया।
विज्ञापन


पंडित अनोखी लाल पाठक ने कहा कि वह महिलाओं के सशक्तीकरण और सामाजिक समानता के समर्थक थे। देश के प्रति निस्वार्थ समर्पण के लिए भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1994 में उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ सांसद भी चुना गया। इस दौरान चक्र भंडार, जानकी प्रसाद वर्मा व आचार्य देवमल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed