फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti boomed due to torrential rain, village became an island

मूसलाधार बारिश से उफनाई राप्ती, गांव बने टापू

Sat, 14 Aug 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rapti boomed due to torrential rain, village became an island
कलेक्ट्रेट कालोनी में भरा पानी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले सहित नेपाल के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बरसात के बाद जहां पहाड़ी नाले उफान पर हैं। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। झमाझम बरसात के बीच विशंभर पुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। राप्ती नदी का पानी खेत व खलिहानों को जलमग्न करता हुआ लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है। इसके चलते कई गांव अब टापू बन चुके हैं। वहीं कई संपर्क मार्गों पर पानी आ जाने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। तेज बरसात के करण मुख्यालय भिनगा में कई सरकारी कार्यालय व आवास परिसर में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

तराई में सावन के मेघ मेहरबान हैं। शुक्रवार रात तीसरे दिन भी जिले सहित नेपाल के पहाड़ों पर हुई झमाझम बरसात के कारण सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ी नाले उफान पर हैं। वहीं मूसलाधार बरसात के बाद भिनगा जंगल भी पानी से जलमग्न हो गया है। जिससे जंगल में रहने वाले जीव जंतु भी ऊंचे स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं तेज बरसात के बाद शुक्रवार देर शाम से घट रहा राप्ती नदी का जलस्तर एक बार पुन: स्थिर हो गया। जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 128 मीटर मापा गया। जो खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। यहां खतरे का निशान 127.70 मीटर है। वहीं नदी के बढ़े जलस्तर के बाद कई गांव या तो पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। या फिर राप्ती का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है। वहीं मूसलाधार बरसात के बाद जहां सोनवा के विशंभरपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं भिनगा नगर सहित सरकारी कार्यालय व आवास परिसर में जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

जलमग्न हुआ जंगल तो आबादी की ओर पलायन कर रहे जंगली जीव
भिनगा जंगल के मध्य बहने वाला केन नाला उफान पर है। इसके चलते केन नाले का पानी जंगल में फैल रहा है। जिससे जंगल पानी से जलमग्न हो चुका है। वहीं भिनगा तालबघौड़ा मार्ग पर तेंदुआ रतनपुर के निकट स्थित केन नाला पुल पर भी पानी आ रहा है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो मार्ग पर आवागमन बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बने टापू खेत व खलिहान को जलमग्न करते हुए घरों में प्रवेश कर रहा पानी
राप्ती नदी का जलस्तर लक्ष्मनपुर बैराज पर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी राप्ती नदी के कछार में बसे गांव में खेत खलिहान व चकमार्गों को जलमग्न करता हुआ गांवों में प्रवेश कर रहा है। इतना ही नहीं कछार में बसे गांव के सरकारी स्कूल में भी बाढ़ का पानी आ जाने से विद्यालय जलमग्न हो रहे हैं।
दीवार गिरने से युवक की मौत
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर पुलिस चौकी अंतर्गत विशंभरपुर निवासी शोभाराम द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शुक्रवार को छत डाली जा रही थी। जिसके सहयोग में गांव के ही जिलेदार (41) पुत्र पुन्नूलाल, सुन्दर लाल (20) पुत्र नान्हू गए हुए थे। बारिश तेज होने पर उससे बचने के लिए दोनों शोभाराम के फूस के कच्चे मकान में चले गए। इस दौरान तेज तेज बारिश के कारण अचानक दीवार गिर गई। जिसके नीचे दोनों दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। जिन्हें बाद में एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जिलेदार को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुंदर की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है।

जलभराव से बढ़ी परेशानी
जिले में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बरसात के बाद कलेक्ट्रेट कॉलोनी परिसर व कृषि भवन सहित कई अन्य सरकारी कार्यालय व आवास परिसर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं भिनगा नगर के नई बाजार, ईदगाह तिराहा, बाछिल गली, खलवा बाजार, पुरानी बाजार, सब्जी मंडी सहित सिरसिया, जमुनहा, कटरा, इकौना, सोनावा, लक्ष्मननगर, लक्ष्मनपुर बाजार सहित कई अन्य कस्बों व गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed