{"_id":"5d8a4fd98ebc3e013c6cb7fc","slug":"rapplidly-achived-the-traget-of-new-tiolat-srawasti-news-lko48335122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौंचालय निर्माण में तेजी लाकर लक्ष्य पूरा करें वीडीओ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौंचालय निर्माण में तेजी लाकर लक्ष्य पूरा करें वीडीओ....
विज्ञापन
श्रावस्ती। शौचालय निर्माण में फिसड्डी सचिवों को अब सूचीबद्ध किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी क्योंकि धन देने के बावजूद शौचालय निर्माण में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत से लेकर पंचायत सचिवों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ ही ग्राम प्रधानों पर भी कार्रवाई होगी।
यह बातें मंगलवार कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित स्वच्छता समिति बैठक में डीएम ओपी आर्य ने कही। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि दी गई है। उन गांवों में संबंधित क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी जाएं वहां लोगों को प्रेरित करके शौचालय निर्माण में तेजी लाएं। साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
यही राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम होगा। इसके तहत स्वच्छता के स्थिरता एवं सम्पूर्ण स्वच्छता हेतु ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज को सुनिश्चित किया जाना है। इस दौरान अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबन्धन के लिए होगा, जिसमें बडे़ पैमाने पर प्लास्टिक का सीमित प्रयोग, संग्रहीकरण एवं इसके प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। तीन से 27 अक्टूबर दीपावली तक अपशिष्ट प्लास्टिक का संग्रहीकरण एवं प्रभावी तरीके से रिसाईकिल एवं निष्पादन की गतिविधियां संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
दो अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में शपथ दिलाते हुए अपशिष्ट प्लास्टिक के संग्रहीकरण एवं इनके रिसाईकिल अथवा विपणन के चिह्नित स्थलों पर पंहुचाने का विस्तृत कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्राइवेट सेक्टर को सम्मिलित कर कलेक्शन, ट्रान्सर्पोटेशन एवं विपणन में कार्य किया जाए। इस मौके पर सीडीओ अवनीश राय, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, डीडीओ, जिला समन्वयक सर्व स्वच्छ भारत मिशन राज कुमार त्रिपाठी तथा हरिगेन्द्र वर्मा, समस्त बीडीओ सहित संबन्धित अफसर मौजूद रहे।