{"_id":"5e2b26cd8ebc3e4ad23d2c8f","slug":"rangers-attacked-by-loggers-forest-personnel-nabbed-two-srawasti-news-lko5048645174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंजर पर लकड़हारों ने किया हमला, वन कर्मियों ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंजर पर लकड़हारों ने किया हमला, वन कर्मियों ने दो को दबोचा
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। संरक्षित वन क्षेत्र सोहेलवा में लकड़हारों को लकड़ी काटने से मना करना रेंजर को भारी पड़ा। गुरुवार शाम जंगल से लौटते समय दो लकड़हारों ने रेंजर की पिटाई कर दी। इस दौरान साथ में मौजूद वन कर्मियों ने रेंजर को बचाकर दो लकड़हारों को दबोच लिया। मामले में रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने लकड़हारों के विरुद्ध वन अधिनियम व एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाला पूर्वी सोहेलवा जंगल बंगाल टाइगर के लिए रिजर्व है। जहां मानव प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वन माफिया व लकड़हारे जंगल में जाकर प्रतिबंधित पेड़ काट रहे हैं। इनमें से जहां कीमती प्रजाति की लकड़ियों का बूट बना कर उन्हें गैर जिलों में भेजा जा रहा है। वहीं तमाम लोगों की ओर से उसकी जलौनी बना कर आसपास के गांव व बाजार में बेचा जा रहा है।
गुरुवार शाम जंगल पहुंचे वनक्षेत्राधिकारी पूर्वी सोहेलवा मदनलाल ने जंगल में चोरी से लकड़ी काट रहे कुछ लकड़हारों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद वह दो लकड़हारों को अपने साथ वन कार्यालय ले जा रहे थे। जैसे ही रेंजर लकड़हारों को लेकर ग्राम गब्बापुर के उत्तर जंगल से बाहर पहुंचे, तभी लकड़हारों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें रेंजर को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
इस दौरान साथ में मौजूद वन कर्मियों ने हमलावर चिल्हरिया निवासी सालिकराम यादव व हवलदार यादव को दबोच लिया। जिन्हें सिरसिया थाने ले जाया गया। जहां रेंजर की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल रेंजर को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस पूर्वी सोहेलवा रेंज भेज दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार ने बताया कि रेंजर पर हुए हमले के मामले में केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।