फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   raid on medical store and dignostic center

दवा की दुकान व डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी

Tue, 09 Jul 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
raid on medical store and dignostic center
वीरगंज में दवा की दुकान पर छापेमारी करते एसडीएम व सीओ - फोटो : SRAWASTI
मल्हीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर के बीरगंज बाजार में कथरा मार्ग पर चल रहे विशाल डायग्नोस्टिक सेंटर, अल्ट्रासाउंड व पैथॉलाजी पर एसडीएम के नेतृत्व में सोमवार शाम छापेमारी की गई। जहां से मशीन व अभिलेख सीज किया गया है। वहीं मेडिकल स्टोर में नर्सिंग होम का संचालन मिलने पर मेडिकल स्टोर को सीज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जहां मौजूद अप्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा लोगों का इलाज कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ओपी आर्य द्वारा संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मिलकर छापेमारी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इस पर सोमवार को उपजिलाधिकारी जमुनहा मयाशंकर यादव ने नायब तहसीलदार जमुनहा जानकी प्रसाद शुक्ला, सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद व मल्हीपुर के थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडे के साथ बीरगंज बाजार में कथरा मार्ग पर संचालित विशाल डायग्नोस्टिक सेंटर, अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी पर छापेमारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मशीन संचालित करने वाले चिकित्सक के हस्ताक्षर व अभिलेख मांगे गए। इस पर केंद्र संचालक चिकित्सक के हस्ताक्षर व अभिलेख न दिखा सका। इस पर अल्ट्रासाउंड मशीन के कमरे को सीज कर दिया गया। इस दौरान बीरगंज बाजार में संचालित पंकज सिंह मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई।
जिसके पीछे नर्सिंगहोम का संचालन होता मिला। यहां पांच बेड व ग्लूकोज चढ़ाने की बोतल तथा इंजेक्शन लगाने के निडिल, दवा आदि मिली। वहीं मेडिकल स्टोर पर कुछ नशीली दवाएं भी रखी मिली। इस पर टीम द्वारा मेडिकल स्टोर को सीजकर दिया गया।

शराब की होती मिली ओवररेटिंग
एसडीएम जमुनहा के नेतृत्व में टीम द्वारा मल्हीपुर चौराहा बाबागंज मार्ग पर चली देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की। जहां मौजूद कुछ शराबियों द्वारा बताया गया कि शराब की बोतल पर मूल्य 45 रुपये अंकित है। जबकि मुनीम द्वारा 50 रुपये वसूला जाता है। मंहगे दामों में शराब बेचने के लिए शराब ठेकी के मुनीम पर कार्रवाई के लिए एसडीएम द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed