फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Protests erupt after elderly man dies in leopard attack

Shravasti News: तेंदुए के हमले में वृद्ध की मौत के बाद प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Protests erupt after elderly man dies in leopard attack
ककरहा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट के ककरहा गांव में तेंदुए के हमले में 70 वर्षीय श्रीराम की मौत होने के बाद भी सुरक्षा के कोई बेहतर उपाय न होने पर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी तथा डीएफओ अपूर्व दीक्षित को प्रार्थना पत्र भेजकर मृतक के परिवार को तत्काल मुआवजा, गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और हमलावर वन्यजीव को जल्द पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने घटना के बाद पिंजरा तो लगा दिया है, लेकिन इससे लोगों का डर कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि 17 जुलाई की रात श्रीराम पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद ककरहा, अहिरनपुरवा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने अहिरनपुरवा में पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल पिंजरा लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। बल्कि हमलावर वन्यजीव को शीघ्र पकड़ा जाए। ग्रामीण इसे बाघ का हमला बता रहे हैं, हालांकि वन विभाग का कहना है कि श्री राम की मौत तेंदुए के हमले में हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
-मृतक श्रीराम के आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता व मुआवजा।
-ककरहा व आसपास के गांवों में वनकर्मियों की नियमित गश्त।
-हमलावर वन्यजीव की पहचान कर उसे शीघ्र पकड़ने की कार्रवाई।
-जंगल से सटे गांवों में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed