{"_id":"5d238afb8ebc3e6cf57b220b","slug":"protest-of-rural-people-srawasti-news-lko4696251132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई को लेकर सभासद, तो कटान को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई को लेकर सभासद, तो कटान को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में आए दिन हो रही मूसलाधार बरसात लोगों के लिए आफत बन गई है। एक तरफ जहां पहाड़ी नालों के तेज बहाव के कारण कटान से लोग परेशान हैं, वहीं नगरीय क्षेत्र में बदहाल सफाई व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कटान से नाराज सिरसिया के सर्राबोझी के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
वहीं भिनगा में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर सभासदों ने नगर पालिका परिषद भिनगा के कार्यालय परिसर में धरना दिया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे सर्राबोझी के ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं। जिनके बहाव के कारण भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग कट गया। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन की असुविधा हो रही है।
मार्ग मरम्मत न होने के कारण विगत चार दिनों से मार्ग पर बस व अन्य वाहनों का आवागमन बाधित है। इससे ग्रामीण पैदल व निजी संसाधनों के सहारे आवागमन को विवश हैं। वहीं पहाड़ी डगमरा नाले में उफान के कारण सर्रा गांव में कई लोगों का घर कटान के मुहाने पर है।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं भिनगा नगर में बदहाल सफाई व्यवस्था व व्याप्त गंदगी से नाराज सभासदों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में धरना दिया।
इस दौरान सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं प्रत्येक वार्ड में तीन सभासदों की तैनाती करने, नगर पालिका में वरासत, दाखिल खारिज भवन निर्माण स्वीकृति के लिए समय सीमा निर्धारित करने, अध्यक्ष के सगे संबंधियों को नगर पालिका से हटाने, सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने व सभी वार्ड में बराबर बजट की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान आमिर खान, आफताब, राजू कमाल, डॉ. रिजवानुर्रहमान, जमील अहमद आदि सभासद मौजूद रहे।