{"_id":"5d238a498ebc3e6d0179bd23","slug":"protest-of-kisan-union-srawasti-news-lko469624074","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण को लेकर किसान यूनियन धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण को लेकर किसान यूनियन धरने पर
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। मनोहरापुर गोबार मार्ग पर बना पुल कुछ वर्ष पूर्व टूट गया था। इसके चलते कई ग्राम पंचायत के लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज किसान यूनियन ने सोमवार को प्रदर्शन का एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष विनोद शुक्ल ने कहा कि लगभग 20 साल से यह पुल टूटा पड़ा है। चुनाव के समय राजनीतिक दलों के लोग पुल निर्माण का वादा कर लोगों से वोट ले लेते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई इस पुल की तरफ देखने तक नहीं आता। जबकि यह रास्ता करीब 25 गांव के लगभग पांच हजार लोगों के आने जाने का मुख्य संपर्क मार्ग है।
पुल निर्माण के लिए कई बार जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया, लेकिन इस समस्या का किसी भी अधिकारी ने निदान नहीं कराया। यदि शीघ्र ही पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा को भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में टूटे पुल का निर्माण कराने, किसानों को तत्काल प्रभाव से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, इकौना-लक्ष्मन नगर मार्ग पर राप्ती नदी पर पक्के पुल का निर्माण की मांग की गई है। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सोम शर्मा व ब्लॉक प्रभारी विजय कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।