फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Procession at the end of Varshavas Puja

वर्षावास पूजा के समापन पर निकला जुलूस

Thu, 03 Nov 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Procession at the end of Varshavas Puja
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के लंका मंदिर परिसर में आयोजित विशेष वर्षावास पूजा का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान श्रीलंकाई रीति रिवाज के मुताबिक जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन

बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के लंका मंदिर परिसर में बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक महाथेरो की अध्यक्षता में वर्षावास पूजा का समापन हुआ। इस दौरान श्रीलंका के बौद्ध अनुयायियों तथा कलाकारों ने श्रीलंका धर्मशाला से लंका मंदिर परिसर तक गाजे-बाजे के साथ श्रीलंकाई रीति रिवाज से जुलूस निकाल कर पूजन किया। इस विशेष पूजा की आयोजक श्रीलंका की दीनू समरा तनुजे रहीं। इस दौरान 150 श्रीलंकाई अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षुओं को चीवरदान तथा भोजन दान दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक महाथेरो ने कहा कि संसार की विरोधाभासी प्रकृति के बीच आत्मबल हमें आत्मिक शांति की राह दिखाता है। बुद्ध के संदेश हमें इसी राह पर ले जाते हैं। गौतम बुद्ध की शिक्षाएं आत्मिक उन्नति से लेकर सामाजिक हितों तक के संदर्भ में हर युग में सार्थक हैं। विशेष पूजा में बर्मीज बुद्ध विहार, भारतीय बौद्ध विहार, महामंकोल बुद्ध विहार, अंबेडकर बुद्ध विहार आदि मठों के मठाधीश सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed