फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Principal suspended for not giving food to quarantine people, Secretary suspended

क्वारंटीन लोगों को खाना न देने पर प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

Tue, 07 Apr 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended for not giving food to quarantine people, Secretary suspended
श्रावस्ती। क्वारंटीन सेंटर पर रखे गए लोगों को खाना और नाश्ता न देने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध एफआईआर व सचिव को निलंबित कर दिया गया। प्रधान पर धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह मामला मल्हीपुर के ओदाही गांव का है। यहां प्रधान व सचिव क्वारंटीन में रखे गए लोगों को खाना खिलाने के लिए रुपये तो ले रहे थे, लेकिन उन्हें खिला कुछ भी नहीं रहे थे। खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद प्रदेश के कई हिस्सों से लोग अपने घरों में लौट कर आए हैं। ऐसे में जिले में 5560 लोगों को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया था। बाद में प्रशासन ने ऐसे सभी लोगों को स्कूल व पंचायत भवन में क्वारंटीन करने का निर्देश दिया था। इनकी खाने व पीने की व्यवस्था प्रधान व सचिव को करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अधिकांश स्थलों पर यह व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इसका खुलासा सोमवार को डीएम ने जमुनहा के ओदाही गांव के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन स्थल पर किया। यहां प्रधान बलिराम की ओर से खंड विकास कार्यालय पर क्वारंटीन स्थल में दो अप्रैल से लगातार लोगों के ठहरने की सूचना देकर उन्हें भोजन व नाश्ता कराने के लिए राशि की मांग की गई थी। खंड विकास कार्यालय को दी गई सूचना में दो अप्रैल को सोलह, तीन अप्रैल को सत्रह व चार अप्रैल को 18 लोगों के ठहरने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सभी लोगों ने प्रधान पर कोई भी सुविधा न देने का आरोप लगाया था। इस पर डीएम यशु रुस्तगी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया था कि ग्राम सचिव नानबाबू यादव को तत्काल निलंबित कर दिया जाए। साथ ही प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस आदेश के बाद ग्राम विकास अधिकारी नानबाबू यादव को निलंबित करते हुए खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे की तहरीर पर ग्राम प्रधान बलिराम के विरुद्ध सरकारी धन के गबन की कोशिश, दैवीय आपदा की व्यवस्था में कार्य बाधा डालने, शासकीय आदेशों का पालन करने का मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि डीएम के आदेश पर ग्राम सचिव के विरुद्ध 151 में कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही देर रात बीडीओ की तहरीर पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध गंभीर मामलों में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed