{"_id":"68925bd766994ee48b0501dd","slug":"primary-school-jaugarh-was-demolished-shravasti-news-c-104-1-srv1001-113194-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्राथमिक विद्यालय जौगढ़ को कराया गया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्राथमिक विद्यालय जौगढ़ को कराया गया ध्वस्त
Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
जर्जर परिषदीय विद्यालय की जांच करते डीएम। -स्रोत : सूचना विभाग
श्रावस्ती। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शासन के निर्देश पर जर्जर विद्यालय ध्वस्त कराए जा रहे हैं। मंगलवार को जिला प्रशासन ने हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय जौगढ़ को ध्वस्त कराया। विद्यालय की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में साल 2024-25 में 53 जर्जर विद्यालय ध्वस्त कराए गए थे। इसके दूसरे चरण की शुरूआत कर दी गई है। जर्जर विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान चिह्नित जर्जर विद्यालय जौगढ़ को ध्वस्त कराया है।
विद्यालयों के साथ-साथ मदरसों व आंगनबाड़ी केंद्रों का भी सेफ्टी ऑडिट कराया जा रहा है। जर्जर विद्यालयों व मदरसों की सुरक्षा ऑडिट के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
जिला स्तरीय समिति में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, बीएसए, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व ब्लॉक स्तरीय टीम में बीडीओ, बीईओ, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग व अवर अभियंता जिला पंचायत आदि शामिल हैं। डीएम ने बताया कि आम नागरिकों से भी जर्जर स्कूलों व मदरसों की सूचना देने की अपील की गई है।