फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Prepare proposals only for essential construction works: DM

अनिवार्य निर्माण कार्यों का ही तैयार करें प्रस्ताव : डीएम

Fri, 26 Jun 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 26 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Prepare proposals only for essential construction works: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैइक में मौजूद डीएम व अन्य।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने नगर निकायों को केवल आवश्यक निर्माण कार्यों का प्रस्ताव बनाने और अनावश्यक खर्च से बचने को कहा। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया। मुख्य मार्गों पर सफाई कराने और स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराकर संचालित करने के निर्देश दिए। बारिश से पहले नालियों की व्यापक सफाई कराएं, ताकि जलभराव की समस्या न हो। घर-घर कूड़ा उठान प्रक्रिया को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। भिनगा व इकौना के ईओ को सार्वजनिक शौचालयों के व्यवस्थित संचालन का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार, ईओ भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला, एलबीसी विपिन चटर्जी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed