{"_id":"6a8b3dc92a1250161f067468","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-five-hours-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122602-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Mon, 24 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के कई स्थानों पर शनिवार को बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। भिनगा में जंपर कटने की समस्या सामने आई। वहीं, सिरसिया क्षेत्र में अनियमित कटौती से लोग परेशान रहे। भिनगा के सिविल लाइन क्षेत्र में देर शाम नौ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। यह आपूर्ति रात करीब डेढ़ बजे बहाल हो सकी। इस दौरान क्षेत्र की करीब 25 हजार आबादी गर्मी से जूझती रही। ग्राम सेमरा निवासी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि रात में बिजली बार-बार आती-जाती है। उपकेंद्र कर्मी रोस्टर के तहत कटौती का हवाला देते हैं। बेलहरी निवासी अनुपम ने कहा कि रात में अधिक कटौती से लोग परेशान है।
भिनगा स्थित 132 केवीए पावर हाउस को आपूर्ति प्रदान करने वाली हाईटेंशन लाइन का जंपर कटने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। कर्मियों की कड़ी मेहनत से आपूर्ति बहाल हो गई है। वहीं, क्षेत्र में कहीं पर फाल्ट होने पर लाइन को बंद किया जाता है। इसी बीच यदि कटौती के लिए कोड आता है तो कटौती की समय सीमा बढ़ जाती है। हालांकि, लोगों को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- राजनरायण, अधिशासी अभियंता विद्युत