फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Power supply disrupted due to breaking of pole, water supply stalled

Shravasti News: पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित, पानी की सप्लाई ठप

Sat, 15 Apr 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 15 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to breaking of pole, water supply stalled
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा भवनियापुर के मजरा द्वारिका गांव के बाग में लगी पानी की टंकी से जमुनहा बाजार सहित आसपास के मजरों में जलापूर्ति होती है। शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से यहां लगा विद्युत पोल टूट गया जिससे पानी टंकी की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना के बाद भी बिजली निगम का कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में जलापूर्ति बाधित होने से करीब दस हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

एक माह से टूटा पड़ा पोल
वहीं सदर तहसील भिनगा में मुख्य गेट के सामने परसा मार्ग पर लगा विद्युत पोल एक माह पूर्व किसी वाहन की टक्कर से टूट कर गिर गया था। जिस पर लगी एबी केबल एक माह से लटक रही है। आसपास कई होटल व पान की दुकान हैं जहां सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। ऐसे में कभी भी कोई घटना हो सकती है। विद्युत पोल न बदले जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। - संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed