फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Power outage during rain; 300 villages in darkness.

Shravasti News: बारिश में बिजली गुल, 300 गांव अंधेरे में

Sat, 26 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 26 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Power outage during rain; 300 villages in darkness.
इकौना तार के पास लगे पेड़ की छंटाई करते कर्मी।- 
श्रावस्ती। बारिश के चलते जिले में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। कहीं 10 तो कहीं 30 घंटे से आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों को दिन में किसी तरह काम चलाना पड़ा, लेकिन रात में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

तुलसीपुर प्रतिनिधि के अनुसार जमुनहा क्षेत्र के उल्लहवा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बुधवार देर रात ठप हो गई। इससे करीब 300 गांव अंधेरे में डूब गए। बुधवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक करीब 36 घंटे में महज छह घंटे बिजली मिली। अनोखे लाल, अरविंद कुमार और सूरज ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने से लेकर पेयजल तक की दिक्कत हुई। अवर अभियंता विवेक कुमार कुशवाहा ने बताया कि बारिश से कई खंभे झुक गए हैं। भीगे खंभों पर चढ़कर लाइन ठीक करने में दिक्कत आ रही है। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

इकौना प्रतिनिधि के अनुसार इकौना, कटरा, सीताद्वार और लालबोझी फीडर की बिजली करीब 15 घंटे से बाधित रही। इससे तहसील मुख्यालय, इकौना कस्बे समेत दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए। एसडीओ ओपी कुशवाहा ने बताया कि कटरा के पास 33 हजार की लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार घोलिया उपकेंद्र की बिजली बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद से गुल है। रामभरोसे, इस्माइल, राजेश और शिवम ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने समेत अन्य काम प्रभावित हैं।

बारिश के कारण बिजली आपूर्ति की समस्या हो रही है। कई स्थानों पर तार के ऊपर पेड़ की डाल गिरने से समस्या और विकराल हो गई है। हालांकि विद्युत कर्मी लगातार लाइन की पेट्रोलिंग करके आपूर्ति बहाल कराने का कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही सभी स्थानों की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
- राज नरायण, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed