फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police made women and girls aware

Shravasti News: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Sun, 18 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 18 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police made women and girls aware
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत एसपी प्राची सिंह की ओर से पंद्रह दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल व शक्ति मोबाइल टीम महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कानून एवं नियमों की जानकारी प्रदान किया जा रही है।
विज्ञापन


इसी के तहत इकौना में हिला आरक्षी जीनी कटारिया, सेमरी चौक स्थित गणेशपुर में गंगोत्री, सोनवा के कुम्हारन पुरवा में उप निरीक्षक योगेंद्र नाथ, महिला आरक्षी रीतू पांडे, सिरसिया के परसा देवतहा में महिला आरक्षी पम्मी साहू, भिनगा के पूरेअधरी में उप निरीक्षक विवेक सिंह राठौर, महिला आरक्षी प्रियंका शुक्ला ने चौपाल का आयोजन कर महिलाओं के लिए बनाए गए कानून व साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्हें पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए।
विज्ञापन


तमंचा व कारतूस संग एक गिरफ्तार
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरन्ट प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह ने शनिवार की रात गश्त के दौरान छेदी पुरवा के निकट नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से पुलिस ने एक बारह बोर देसी तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बस्ती के मजरा मंशापुरवा निवासी अकबर अली पुत्र अली हसन के रूप में हुई। उसके विरुद्ध पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में कार्रवाई किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिभंग में आठ गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं वाहन जांच अभियान के दौरान जिला पुलिस ने 46 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम में ई चालान किया। साथ ही पुलिस ने 77000 रुपए शमन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed