फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Plastic carry bag seized and fined

प्लास्टिक कैरीबैग जब्त कर वसूला जुर्माना

Mon, 30 Sep 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Plastic carry bag seized and fined
इकौना की दुकानों पर छापा डालते एसडीएम सीओ व अन्य। - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। जिले में कैरीबैग का प्रयोग दो अक्तूबर से पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। इस पर पूरी तरह रोक लगाने को रविवार शाम एसडीएम इकौना ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ कस्बे में छापा मारा। इस दौरान दुकानों पर मिले कैरीबैग को जब्त करने के साथ ही दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

सरकार द्वारा पॉलीथिन व कैरीबैग का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध दो अक्तूबर से जिले में पूर्णतया लागू होगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने, कैरीबैग का उपयोग पूरी तरह से रोकने के लिए एसडीएम इकौना राजेश कुमार मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडे ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ कस्बे के संजय पार्क मोड़ से बेचूबाबा चौक व चूड़ी गली में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने दुकानों पर अवैध रूप से कैरीबैग की बिक्री करते तीन दुकानदारों को पकड़कर उनसे आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने मकसूद आलम की दुकान से दो किलो कैरीबैग बरामद किया जिससे चार हजार रुपये जुर्माना वसूलकर कैरीबैग को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रवि प्रताप की दुकान से पांच सौ ग्राम कैरीबैग बरामद कर दो हजार रुपये व फल विक्रेता दिलीप की दुकान से पांच सौ ग्राम कैरीबैग बरामद कर उससे भी दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना ने बताया कि नगर पंचायत के सभी दुकानदारों को प्लास्टिक की थैली में सामान की बिक्री करने से रोक दिया गया है।

कोई भी प्लास्टिक की थैली में सामान नहीं बेचेगा। कोई भी ऐसा करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा जबकि दो अक्तूबर के बाद दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल शुक्ला, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ, वरिष्ठ लिपिक इसरत हुसैन हाशमी, मोहर्रिर भगतराम यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed