फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pickup truck overturns into ravine; youth dies.

Shravasti News: खड्ड में पलटी पिकअप, युवक की मौत

Sat, 27 Jun 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck overturns into ravine; youth dies.
मृतक शेषराम।
श्रावस्ती। भिनगा-इकौना मार्ग पर ग्राम भोजपुर के निकट बृहस्पतिवार शाम एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ललईपुरवा निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, यहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के ग्राम ललईपुरवा निवासी रामनरेश ने बताया कि वह अपने भतीजे शेषराम (25) व पुत्र सहदेव के साथ पिकअप लेकर संतकबीर नगर जिले से भैंस खरीदने के लिए गए थे। भैंस लेकर वापस लौटते समय इकौना-भिनगा मार्ग पर भोजपुर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक देखकर पिकअप चालक गद्दीपुरवा निवासी राजकुमार ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वह पिकअप से कूद गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में शेषराम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed