{"_id":"6a3d7a82cd4749b9430a47f6","slug":"pesticide-sellers-must-provide-valid-receipts-to-farmers-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121142-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कीटनाशक विक्रेता किसानों को दें पक्की रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कीटनाशक विक्रेता किसानों को दें पक्की रसीद
Fri, 26 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कीटनाशक की गुणवत्ता व कीमत में पारदर्शिता के लिए विक्रेताओं को पक्की रसीद देने का निर्देश दिया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी नत्थू लाल गंगवार ने किसानों से भी कीटनाशक खरीदते समय पक्की रसीद लेने की अपील की। अधिकारी ने बताया कि विक्रय रसीद पर कीटनाशक का नाम, बैच नंबर, निर्माण व अवसान तिथि और विक्रय मूल्य अंकित होना अनिवार्य है। विक्रेताओं को दुकान पर कीटनाशी लाइसेंस, वितरण पंजिका, भंडार पंजिका और रेट बोर्ड रखना होगा। दुकान पर दुकानदार का नाम व मोबाइल नंबर भी लिखा होना चाहिए। विक्रेता केवल उन्हीं कंपनियों के कीटनाशक बेचेंगे, जिनके अधिकार पत्र उनके लाइसेंस पर अंकित होंगे। दुकानदारों को बिना किसी सूचना के दुकान बंद न करने का निर्देश भी दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन