{"_id":"5e836d3c8ebc3e7743465303","slug":"people-should-maintain-social-distance-srawasti-news-lko515977431","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंस बनाए रखें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंस बनाए रखें लोग
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। कोरोना वैश्विक महामारी है, जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रही है। इससे बचने के लिए न तो अब तक कोई टीका विकसित किया जा सका है और न ही इसका कोई स्थायी इलाज ही है। मरीजों को इस महामारी से बचाने में लगे चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ भी अब इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। साथ ही घरों में खुद को क्वारंटीन करें।
यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने मुख्य चिकित्साधीक्षक, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को जारी निर्देश में कही हैं। साथ ही सीएमओ ने चिकित्सकों से लोगों को इसके प्रति जागरूक करने व इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है। जिसके अनुपालन में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना अधीक्षक की ओर से इकौना नगर, कटरा बाजार सहित क्षेत्र के अन्य कस्बों व गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार कराया।
साथ ही डुग्गी मुनादी कराकर लोगों को किसी भी कीमत पर भीड़ न जुटाने, किसी अंजान व्यक्ति से दूरी बनाए रखने तथा लॉकडाउन का पालन करने तथा सोशल डिस्टेंस में कदापि लापरवाही न बरतने की बात कही। साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि उन्हें जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से गली-मोहल्लों में ठेलों के माध्यम से सब्जी व किराने का सामान घर-घर बिक्त्रस्ी के लिए प्रबंध किया गया है। जिम्मेदार नागरिक होने के कारण लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।