फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   'People in Bihar chose development'

‘बिहार में जनता ने विकास को चुना’

Wed, 11 Nov 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
'People in Bihar chose development'
श्रावस्ती। बिहार में विधानसभा व देश के अन्य राज्यों में हुए उप चुनाव में पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने बुधवार को जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव में विकास को चुना है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय भिनगा में बुधवार को बिहार व अन्य राज्यों में हुए चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया गया। कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने खुशी जताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस जीत में बिहार के नौजवानों, बुजुर्गों, किसानों व महिलाओं ने अपनी पूर्ण सहभागिता जताते हुए जनादेश दिया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि बिहार की जनता ने इस चुनावी यज्ञ में एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। यह बहुत ही गौरवपूर्ण पल है। जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकारते हुए विकास को चुना है। बिहार जैसे राज्य में एनडीए का परचम लहराना सभी हिंदी भाषी प्रदेश व पूरे देश में विकास की राजनीति के प्रति लोगों की प्राथमिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम बिहार की जनता व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं। वहीं इकौना में विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत का जश्र मनाया। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत सुशासन की जीत है। इससे यह साबित हुआ है कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के विकास के फार्मूले को सहर्ष अपनाते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

मुझे भी बिहार के अलीनगर विधानसभा में पार्टी की ओर से लगाया गया था। जिसकी जीत ने हमारे उत्साह को और बढ़ा दिया है। देश की जनता की पहली पसंद आज भी नरेंद्र मोदी है। इस दौरान जमुनहा, गिलौला, सिरसिया सहित जिले के अन्य हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, नेकराम पांडे, राम इलाके यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed