{"_id":"5f550bc38ebc3e45a530738d","slug":"people-came-out-of-homes-even-in-lockdown-srawasti-news-lko5388116184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भी घरों से बाहर निकले लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में अब सिर्फ एक दिवसीय साप्ताहिक बंदी की गई है। इसके चलते जिले के लगभग सभी हिस्सों में रविवार को दुकानें बंद रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने चोरी छिपे दुकानें खोली। साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद मुख्य मार्ग सहित बाजार में लोग आते जाते दिखे। जिन्हें न तो पुलिस का खौफ दिखा और न ही कोरोना संक्रमण का ही।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले के 22 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। भिनगा नगर के मोहल्ला सत्ती चौरा में ही एक परिवार के आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं अब तक जिले में 749 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यही स्थिति देश व प्रदेश की भी है।
जिसे देखते हुए शासन की ओर से अब सिर्फ रविवार को एक दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके अनुपालन की जिम्मेदारी जिला व पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद व्यापारियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी छिपे दुकान खोलकर सामान की बिक्री की गई।
विज्ञापन
हालांकि भिनगा नगर सहित इकौना, गिलौला, जमुनहा में दुकानें पूरी तरह बंद रही। कुछ स्थानों पर दुकानदार घर से चोरी छिपे रोजगार करते दिखे। वहीं लोग अनावश्यक रूप से बाजार सहित मार्गों पर चहल कदमी करते देखे गए। जिनके चेहरों पर न तो मास्क दिखा, और न ही गमछा।
एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि लॉकडाउन में बिना वजह घर से बाहर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी लोग अनुपालन नहीं कर रहे हैं तो उन पर कोविड प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई की जाएगी।