{"_id":"63f8f86c92ed842b570e6ab3","slug":"pay-special-attention-to-the-cleanliness-of-the-police-line-premises-including-the-parade-ground-srawasti-news-c-13-1-101635-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: परेड ग्राउंड सहित पुलिस लाइन परिसर की सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: परेड ग्राउंड सहित पुलिस लाइन परिसर की सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान
Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड, पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियों को दुरुस्त करने के लिए आरआई को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। इसके बाद एसपी ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, डीसीआर, बैरिक, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया।
भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। मिलीं कमियों को दुरुस्त करने व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। इस मौके पर सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।