फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Party policies should reach the people

जन जन तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां

Fri, 13 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Party policies should reach the people
जमुनहा (श्रावस्ती)। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत व विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरुवार देर शाम जमुनहा में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष व प्रयागराज के सोरांव से विधायक जमुना प्रसाद सरोज गुरुवार की रात जमुनहा पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहा में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने की बात कही। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों, कमेरा आदि समाज के अधिकारों की लड़ाई बराबर लड़ रही है। इसके लिए कार्यकर्ता समाज के सभी तबकों के बीच जाकर इसकी जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी समाज के लिए पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल ने आजीवन संघर्ष किया है। उन्हीं के विचारों को अनुप्रिया पटेल आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही चुनाव को देखते हुए बूथवार समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को अन्य जरूरी निर्देश भी दिया। मौके पर अर्जुन सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष महेन्द्र पटेल, प्रताप पटेल, तेजप्रकाश पटेल, हिमांशु गुप्ता, बंटी शर्मा, विशंभर मौर्या, तीरथराम निषाद, शिवगोविंद वर्मा, राजेश वर्मा, सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed