फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Opposition spreading confusion about CAA

सीएए के बारे में भ्रम फैला रहा विपक्ष

Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Opposition spreading confusion about CAA
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। नागरिकता संशोधन कानून 2019 के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर कानून के बारे में जानकारी दी। कहा कि सीएए के प्रति विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है। इसके बाद उन्होंने श्रावस्ती विधायक के आवास पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को कानून के बारे में जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह इकौना पहुंचे। जहां उन्होंने श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व जिलाध्यक्ष संजय कैराती के साथ इकौना के टीचर कॉलोनी, अस्पताल रोड व गौतमनगर में घर-घर जाकर मोदी सरकार की तरफ द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून की खूबी बताई। इसके बाद में श्रावस्ती विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें प्रभारी मंत्री ने कहा कि अगर 1947 में देश का बटवारा धार्मिक आधार पर नहीं होता तो नागरिकता संशोधन कानून की जरूरत ही नहीं पड़ती। वोट बैंक की राजनीति से विपक्ष भ्रम फैला रहा है। विपक्ष की इस राजनीति का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश आदि में प्रताड़ित होकर रह रहे हिंदू, बौद्ध व सिख भाइयों के हित वाले इस कानून से लोगों को अवगत कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक ने कहा कि मोदी व अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर न केवल पीड़ित हिंदुओं के हित का काम किया है, बल्कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया है। गांधी जी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिख, भारत आ सकते है। बैठक को जिलाध्यक्ष संजय कैराती, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रमन सिंह, संतोष पाठक, अजीत त्रिपाठी, संदीप जायसवाल, विवेक कुमार सोनी, सुनील कुमार निषाद, केडी सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed