फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   operation

Shravasti News: दूरबीन विधि से ऑपरेशन के नाम पर पेट में लगा दिए 10 चीरे

Thu, 20 Nov 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 20 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
operation
आकाश नर्सिंग होम में जड़ा ताला।- संवाद
श्रावस्ती। जोखवा बाजार निवासी ब्रह्मानंद तिवारी ने सोमवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर भिनगा स्थित आकाश नर्सिंग होम पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया था। इस पर डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच का आदेश दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर नर्सिंग होम को सील करा दिया गया।
विज्ञापन


विदित हो कि पीड़ित ने शिकायती पत्र के जरिये कहा है कि भिनगा स्थित आकाश नर्सिंग होम में उन्होंने अपनी पत्नी को भर्ती कराया था। उन्हें पित्त की थैली में पथरी होने की बात बताई गई थी, जिसे दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर निकालने के लिए 35 हजार रुपये भी जमा कराए गए थे।
विज्ञापन


बताया कि ऑपरेशन के दौरान पत्नी के पेट में 10 स्थानों पर चीरा लगाया गया। इससे उसके शरीर में संक्रमण फैल गया। जब उन्होंने नर्सिंग होम संचालक से इसकी शिकायत की, तो पत्नी को बहराइच के एक निजी अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भी उसकी हालत में सुधार न हुआ तो पत्नी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया है, वहां पर हालत गंभीर बनी हुई है। डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने जांच टीम गठित कर नर्सिंग होम को सील करा दिया।


24 अक्तूबर को हुआ ऑपरेशन
आकाश नर्सिंग होम संचालक प्रहलाद गुप्ता ने बताया कि 24 अक्तूबर को ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के छह दिन बाद मरीज को उचित सलाह देकर डिस्चार्ज किया गया था। मरीज की लापरवाही से उसके शरीर में संक्रमण फैला है। यह नर्सिंग होम को बदनाम करने की साजिश है।



जांच के बाद ही स्पष्ट होगा मामला
पीड़ित की शिकायत के आधार पर नर्सिंग होम का संचालन बंद करा दिया गया है। साथ ही एसीएमओ डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. डीके सिंह, डॉ. आशीष कुमार की संयुक्त टीम का गठन कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अशोक कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed