{"_id":"643ae98ae96164a4a502270b","slug":"one-nomination-in-ikouna-for-the-post-of-president-srawasti-news-c-13-1-185048-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अध्यक्ष पद के लिए इकौना में एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अध्यक्ष पद के लिए इकौना में एक नामांकन
Sat, 15 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद पर एक महिला प्रत्याशी ने अपना नामांकन कराया जबकि नगर पालिका परिषद भिनगा में शनिवार को भी कोई नामांकन नहीं हुआ। दोनों जगह शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए 12 नामांकन पत्र खरीदे गए।
वहीं इकौना में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए रुकैया बेगम पत्नी मो. हनीफ चौधरी ने नामांकन पत्र जमा किया। जबकि तीन प्रत्याशियों ने आठ सेट पर्चा खरीदा। इनमें मीरा वर्मा पत्नी संजय कुमार वर्मा, सलमा पत्नी खुर्शीद आलम व उमा देवी पत्नी शिवानंद का नाम शामिल है। यहां सदस्य पद के लिए आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भिनगा में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद पर किसी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।
वार्ड संख्या 01-05 के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वार्ड संख्या 06-10 में तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। वार्ड संख्या 11-15 में चार नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वार्ड संख्या 16-20 में 10 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि चार ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं वार्ड संख्या 21-25 में सात नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।