{"_id":"6891037d0eea5aaac50cc949","slug":"one-devotee-died-and-three-seriously-injured-in-a-road-accident-shravasti-news-c-13-1-lko1044-1325092-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, तीन गंभीर
Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती l सावन के अंतिम सोमवार पर पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं को टीकाकरण वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार श्रद्धालुओं को सीएचसी सिरसिया ले जाया गया, जहां छह वर्षीय बालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
कोतवाली भिनगा के गोठवा चैलाही निवासी राजेश (25), अलखराम (60), पतिराम (55) व किशांत (6) सोमवार को बाइक से विभूतिनाथ मंदिर दर्शन और जलाभिषेक के लिए गए थे। वहां से शाम को जलाभिषेक के बाद घर लौट रहे थे।
भिनगा-सिरसिया मार्ग पर चिलहरिया गांव के पास उनकी बाइक में भिनगा की तरफ से आ रहे टीकाकारण वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को टीकाकरण वाहन से ही सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने किशांत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।