फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One arrested for withdrawing money from account by forgery

जालसाली कर खाते से पैसा निकालने वाला गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
One arrested for withdrawing money from account by forgery
श्रावस्ती। निजी कंपनी के खाते में मोबाइल नंबर बदल कर लोगों का पैसा निकालने के मामले में इकौना पुलिस ने मुख्य आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बीकापुर फैजाबाद के कोयलसा निवासी सुनील उपाध्याय श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में शाखा प्रबंधक है। जिसने इकौना पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें उसका आरोप था कि आगरा के 135 कृष्णापुरम कॉलोनी कलवारी शाहगंज निवासी ताजुद्दीन, एमएमआईजीए-12 शाष्त्रीपुरम निवासी बीटीएल अभिषेक यादव ने बीते वर्ष एक अन्य साथी के साथ मिल कर फाइनेंस कंपनी के खाताधारकों का मोबाइल नंबर बदल दिया था। इसके बाद उनके द्वारा खाता धारकों के खाते से पैसा निकालकर गबन कर लिया गया।
विज्ञापन

इस पर इकौना पुलिस ने ताजुद्दीन व अभिषेक यादव सहित एक अन्य व्यक्ति पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप की पुष्टि होने के बाद इकौना पुलिस ने बुधवार रात अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में और जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल सिंह व आरक्षी योगेंद्र को लगाया गया था। जिनके द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed