फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers honored for service work during Kovid period

कोविड काल में सेवा कार्यों के लिए अधिकारी सम्मानित

Thu, 04 Mar 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Officers honored for service work during Kovid period
श्रावस्ती। कोविड काल में सेवा कार्यों के लिए डीएम, एसपी व सीडीओ सहित कई अधिकारी सम्मानित किए गए। आरएसएस की सहायक संस्था सेवा भारती की ओर से भिनगा के अरविंद उत्सव पैलेस में हुए कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोविड काल में आए हुए प्रवासियों के लिए प्रशासन किसी देवदूत से कम नहीं था। कहीं आम लोगों के सहयोग से तो कहीं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से पुलिस व प्रशासन ने जगह जगह पर लोगों को भोजन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई।
विज्ञापन

बुधवार को हुये कार्यक्रम में डीएम टीके शिबु, एसपी अरविंद कुमार मौर्या, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह के साथ ही अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, उपजिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना सोनवा देवेंद्र पांडे, प्रभारी डायल 112 विनोद कुमार अग्निहोत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि कोरोना अभी पूर्ण रूप से गया नहीं है। जिले में कई दिनों के बाद भी कोरोना के मरीज मिले हैं, ये चिंता का विषय है। अभी भी लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क का उपयोग करना होगा। सम्मान समारोह में प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर रविन्द्र गंगवार, बाबूराम, गंगासिंह, जिला प्रचारक जितेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed