{"_id":"6af60088de2784980005ba10","slug":"notification-for-bar-association-elections-issued-voting-on-the-30th-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124427-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी, 30 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी, 30 को मतदान
Thu, 12 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील के न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार वर्मा की अध्यक्षता में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन से शुरू होगी। 18 नवंबर को दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम सूची 19 नवंबर को जारी होगी। नामांकन 23 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। इसी दिन जांच और नाम वापसी होगी। मतदान 30 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। मतगणना दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में महामंत्री जितेंद्र कुमार भारती सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
नामांकन शुल्क और अनुभव की अर्हता
अध्यक्ष पद का नामांकन शुल्क पांच हजार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष का 2500, महामंत्री का तीन हजार, मध्य उपाध्यक्ष का 1500 और कनिष्ठ उपाध्यक्ष का एक हजार रुपये निर्धारित है। कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रशासन और लाइब्रेरियन के लिए एक हजार तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 1500 रुपये शुल्क तय है। अध्यक्ष के लिए 25, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 20, महामंत्री और लाइब्रेरियन के लिए 15, मध्य उपाध्यक्ष के लिए 10, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए पांच तथा कोषाध्यक्ष के लिए सात वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।