फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nodal officer saw the reality of health facilities

नोडल अधिकारी ने देखी स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत

Wed, 21 Aug 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer saw the reality of health facilities
श्रावस्ती। जिले के नोडल अधिकारी व संयुक्त सचिव भारत सरकार मंगलवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने बुधवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र गुलरा में टेली ला मेडिसिन सेवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अब तक कितने मरीज लाभान्वित हुए इसका ब्योरा भी तलब किया।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव भारत सरकार व जिले के नोडल अधिकारी नीतीश्वर कुमार बुधवार सिरसिया पहुंचे। उन्होंने विकास क्षेत्र के ग्राम गुलरा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में संचालित टेली ला मेडिसिन सेवा का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अब तक कितने मरीजों को लाभान्वित किया गया, इसका ब्योरा भी तलब किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि करीब दो माह से अधिक समय तक नेटवर्क समस्या होने के कारण यह सेवा बाधित चल रही है।
विज्ञापन

इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ में मौजूद सीडीओ अवनीश राय को निर्देश दिया कि वह अपने स्तर से इस समस्या का समाधान कराएं। जिससे मरीजों को बेहतर ढंग से काउंसलिंग कराकर उन्हें स्वस्थ बनाया जा सके। इसके बाद नोडल अधिकारी ने सीएचसी गिलौला में संचालित टेली मेडिसिन सेवा का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने चालू माह में अब तक कितने मरीजों को इस सेवा से लाभान्वित किया गया, इसकी जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने बताया कि चालू माह में अब तक 130 मारीजों को इसका लाभ दिया जा चुका है। इस दौरान नोडल अधिकारी ने मरीजों को रेफर करने के तरीके के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ओपी आर्य ने नोडल अधिकारी को बताया कि मरीजों को उनकी बीमारी के अनुरूप मेडिकल एटीएम के माध्यम से दवाएं दी जाती हैं। यहां पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान मापने वाली मशीन, इसीजी के अलावा गर्भाशय के कैंसर और टीबी की जांच की सुविधा मरीजों को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed