फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No road, no trail, how to go to school

न राह, न पगडंडी, कैसे जाएं स्कूल

Fri, 10 Sep 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
No road, no trail, how to go to school
प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर जाने वाले मार्ग पर लगा तार व कटीले लकड़ी। - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। स्कूल जाने के लिए न कोई राह है, न कोई पगडंडी। सब रास्तों पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया। इन रास्तों से बच्चे स्कूल न पहुंचें इसके लिए कीचड़ भरे रास्ते में कांटे बिछा दिए गए। आखिरकार स्कूल में ताला लग गया। जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर की इस घटना के बाद अब छात्र गांव के एक घर में बैठ कर पढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले छात्रों की राह में कांटा बिछाना शायद कोई कहावत हो लेकिन ऐसा जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में देखने को मिल रहा है। इस विद्यालय में करीब 200 बच्चे नामांकित हैं। पहले यह विद्यालय क्षेत्र का सबसे अच्छा विद्यालय माना जाता था। लेकिन इस विद्यालय पर कुछ स्थानीय लोगों की कुदृष्टि पड़ी। जिससे विद्यालय में ताला लटक गया। यह विद्यालय वैसे तो मुख्य मार्ग से मात्र कुछ ही दूरी पर है। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ से कंटीले तारों की फेंसिंग कर ली। तार फेंसिंग करने वाले ग्रामीणों का दावा है कि अभी तक स्कूल जाने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला मुख्य मार्ग नहीं है। बल्कि यहां सिर्फ एक मेढ़ (पगडंडी) ही है। इसीलिए इस मार्ग को अवरुद्ध कर लिया गया।
विज्ञापन

वहीं इस स्कूल को जाने के लिए एक दूसरा रास्ता मंतुरी गांव से आने वाला चकमार्ग है। इस चकमार्ग पर कुछ लोगों ने पक्का मकान बनवा कर मार्ग को अतिक्रमित कर लिया है। यही नहीं इस सबके अतिरिक्त जो पगडंडी व स्कूल तक जाने का रास्ता बचा उसे अगल बगल के खेत वालों ने अवरुद्ध कर दिया। यहां तक कि एक कीचड़ भरा मार्ग भी था। जिससे होकर बच्चे स्कूल तक जाते थे। लेकिन कुछ लोगों ने उस कीचड़ भरे मार्ग में काटे डाल दिए। जिसके चलते चप्पल व नंगे पांव स्कूल जाने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यह स्कूल गांव के एक व्यक्ति के घर से संचालित हो रहा है। पूरे गांव के बच्चे इसी घर में एकत्र होते हैं। जहां बोरा व चटाई में बैठ कर अध्ययन करते हैं। इस संबंध में स्कूल की प्रभारी प्रधान शिक्षिका प्रतिभा पांडेय का कहना है कि इस समस्या के संदर्भ में कई बार उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एसडीएम जमुनहा प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि समस्या की जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल व कानूनगो को भेजकर समस्या दिखवाई जाएगी।

प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में आने जाने का रास्ता अवरुद्घ होने के बाद एक मकान में विद्यालय रही ?

प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में आने जाने का रास्ता अवरुद्घ होने के बाद एक मकान में विद्यालय रही ?- फोटो : SRAWASTI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed