फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No announcement, yet Shiksha Mitra hopes for honorarium increase

Shravasti News: घोषणा नहीं, फिर भी मानदेय वृद्धि की आस में शिक्षामित्र

Fri, 13 Feb 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 13 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
No announcement, yet Shiksha Mitra hopes for honorarium increase
निर्मल शुक्ल
श्रावस्ती। योगी सरकार का 10 वां बजट बुधवार को विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। इस बजट से जिले में तैनात 1230 शिक्षामित्रों को भी अपने मानदेय बढ़ने की आस थी। फिलहाल उनके हाथ अभी निराशा ही लगी है, लेकिन 1.12 लाख करोड़ के शिक्षा बजट से अभी भी उनमें उम्मीद बाकी है।
विज्ञापन


भविष्य में हो सकती है घोषणा
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष निर्मल शुक्ल ने बताया कि बजट भाषण में शिक्षामित्रों की उपेक्षा से निराशा है। फिर भी इस बार शिक्षा के बजट में छह हजार करोड़ की बढ़ोत्तरी होने से उम्मीद है कि भविष्य में शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ोत्तरी का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


चुनावी बजट से शिक्षामित्र को है उम्मीद
शिक्षामित्र शंकर शरण शुक्ल ने कहा कि बजट का आकार तो बढ़ा, लेकिन फिर भी शिक्षामित्रों के मानदेय व नियमितीकरण पर कोई चर्चा नहीं की गई। हालांकि चुनावी बजट होने से शिक्षामित्रों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अल्प मानदेय पर काम कर रहे शिक्षामित्रों को भी निराश नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा बजट में नहीं मिली प्रमुखता
जमुनहा में तैनात शिक्षामित्र लक्ष्मी राम वर्मा ने बताया कि इसी उम्मीद में पूरे बजट भाषण को ध्यान से सुना गया कि मानदेय की घोषणा होगी। क्योंकि शिक्षामित्र संघ लगातार मानेदय बढ़ोत्तरी की मांग कर रहा है, लेकिन अंत में उनके हितों पर कोई चर्चा नहीं हुई। अब बस उम्मीद ही बाकी है।


जारी रहेगी मानदेय की लड़ाई
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री सुभाष चंद्र ने बताया कि सभी शिक्षामित्रों को इस बजट से काफी उम्मीद थी। फिर भी उन्हें निराशा ही मिली है। यदि शीघ्र ही मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो संघ आंदोलन करेगा। हालांकि अभी भी शिक्षामित्र मुख्यमंत्री से उम्मीद लगाए हुए हैं।

निर्मल शुक्ल

निर्मल शुक्ल

निर्मल शुक्ल

निर्मल शुक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed