फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nipun Bharat Mission training started

निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण प्रारंभ

Mon, 10 Oct 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nipun Bharat Mission training started
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व शिक्षामित्रों को सोमवार से निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। बीआरसी में शुरू हुए इस प्रशिक्षण की शुरुआत बीईओ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण के दौरान खंड शिक्षाधिकारी फूलचंद्र मौर्य ने कहा कि श्रावस्ती का सिरसिया विकास क्षेत्र शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। ऐसे में आवश्यकता है कि शिक्षक व शिक्षामित्र पूर्ण मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य करें ताकि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले बच्चे भी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों की तरह दक्ष हो सके। श्रावस्ती भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जिलों में शामिल है। निपुण भारत मिशन भारत सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान है।
विज्ञापन

शिक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कालांश के हिसाब से प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाना है। जिसके लिए आप लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। क्योंकि इसके तहत बेसिक शिक्षा में प्रत्येक कक्षा के पठन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। अब कोई भी शिक्षक मनमाने तौर पर बच्चों को नहीं पढ़ा सकेगा। इसके लिए शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। इस मौके पर एआरपी आशुतोष आजाद, दिनेश कुमार प्रजापति, संतोष कुमार सोनी व चांद बाबू सहित कई अन्य प्रशिक्षक व शिक्षक तथा शिक्षामित्र मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed