फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   New black spots will be marked to prevent road accidents

Shravasti News: सड़क हादसे रोकने के लिए चिन्हित होंगे नए ब्लैक स्पाट

Wed, 30 Aug 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 30 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
New black spots will be marked to prevent road accidents
श्रावस्ती। सड़क हादसे रोकने के लिए जल्दी नए सिरे से ब्लैक स्पाट चिह्नित किए जाएंगे। यह फैसला मंगलवार को डीएम कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुआ। डीएम ने मार्ग दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के साथ ही कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर प्रभावी स्तर से रोक लगाने का निर्देश भी पुलिस व परिवहन विभाग के जिम्मेदारों को दिया।
विज्ञापन


यातायात सुरक्षा सप्ताह संचालित होने के बाद भी जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते तीन माह के दौरान केवल संयुक्त जिला चिकित्सालय में ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए 161 लोग इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। इसी प्रकार गिलौला सीएचसी में अप्रैल से लेकर अब तक कुल 89 व मल्हीपुर में 57 लोग सड़क हादसों में घायल होकर अस्पताल पहुंचे। इसमें से कई की इलाज के दौरान मौत भी हो गई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस पर गंभीर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

बैठक में दुर्घटना आशंकित ब्लैक स्पाट क्षेत्रों को नए सिरे से चिह्नित किए जाने के साथ ही शहर के प्रमुख मार्ग पर सड़क सुरक्षा से जुड़े संकेतक लगवाने, स्पीड ब्रेकर बनवाने, रिफ्लेक्टिंग, रम्बलिंग स्ट्रिप बनाने तथा मार्गों के मोड़ पर डिवाइडर व सड़क के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का निर्देश भी संबंधित विभाग को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासी निकाय (आत्मा) की बैठक संपन्न
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार डीएम कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में शासी निकाय (आत्मा) की बैठक हुई। इसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान डीएम ने कृषक उत्पादक संगठन के उत्पाद को उचित मूल्य पर निर्यात के लिए बढ़ावा देने तथा कृषक उत्पादक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए मासिक बैठक करने का निर्देश दिया। उप कृषि निदेशक कमल कटियार ने आत्मा योजना के तहत आयोजित होने वाले कृषि मेले, फसल प्रदर्शन, कृषक प्रशिक्षण, प्रचार के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed