फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nepalese youth's body found on river bank

नदी किनारे मिली नेपाली युवक की लाश

Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nepalese youth's body found on river bank
जमुनहा (श्रावस्ती)। हरिहरपुर करनपुर के मजरा पिपरहवा गांव के पूरब राप्ती नदी के तट पर गुरुवार को एक पाली युवक की लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर करनपुर के मजरा पिपरहवा गांव निवासी कुछ लोग बृहस्पतिवार शाम गांव के पूरब स्थित राप्ती नदी के तट पर गए थे। जहां उन्हें नदी किनारे रेत में एक युवक की लाश पड़ी मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मल्हीपुर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान युवक की जेब से नेपाली आईडी कार्ड मिला। जिससे युवक की पहचान नेपाल राष्ट्र के जिला बांके अंतर्गत नगर पालिका वार्ड नंबर 5 पुलिस चौकी क्षेत्र नरैनापुर के काला फाटा निवासी राम कृपाल (25) पुत्र दुलारे के रूप में हुई। उसकी जेब से पुलिस को 50 रुपये नेपाली भी मिले। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच की।
विज्ञापन

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए परिवारीजनों को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया है। लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed