फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Naina and Bobby triumph in the 800-meter race.

Shravasti News: 800 मीटर दाैड़ में नैना व बॉबी ने मारी बाजी

Mon, 31 Aug 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 31 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Naina and Bobby triumph in the 800-meter race.
​खिलाड़ी
श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में सोमवार को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति श्रावस्ती ने 14 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता कराई। इसके साथ ही जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक बालिका प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ शाहिद अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सानिया बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शालिनी वर्मा द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में सानिया प्रथम, फातिमा द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में नैना द्विवेदी प्रथम, मोहिनी द्वितीय और फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में नैना द्विवेदी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मोहिनी द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं। लंबी कूद में सानिया बानो प्रथम, बीना तिवारी द्वितीय और सुमन तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम, अरविंद द्वितीय और अजीम तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में किशनलाल ने पहला स्थान प्राप्त किया, पुष्कर द्वितीय और साहित तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में किशनलाल प्रथम, बॉबी राणा द्वितीय और अजीम तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में बॉबी राणा प्रथम, शुभम द्वितीय तथा हर्षित तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में मयंक प्रथम, शिवम द्वितीय और अब्दुल कादिर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबाॅल में स्टेडियम की टीम जीती
जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा की टीम उपविजेता रही। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी व आदित्य शर्मा का पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ब्रजेश कुमार सोनी, प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार, प्रशिक्षक विवेक कुमार, जीतेंद्र कुमार, मोहम्मद मुस्लिम, विकास गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।

खिलाड़ी

खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed