फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NA

Shravasti News: इन्वेस्टर्स समिट से खुलेंगे रोजगार के द्वार

Sat, 04 Feb 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 04 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
NA
श्रावस्ती। लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। इसके बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए शनिवार को महामाया राजकीय महाविद्यालय कटरा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद पूर्व कुलपति व विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण ने छात्रों को इसके बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पूंजी, निवेश, उद्योग एवं रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे प्रदेश के साथ ही जिले को भी विकास के पंख लगेंगे और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। श्रमिकों को जिले में ही रोजगार मिलेगा। विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण आनंद कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन कहा जाता है। उत्तर प्रदेश देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन

सबसे अधिक आबादी के कारण यह देश का सबसे बड़ा राज्य, उपभोक्ता व श्रम बाजार भी है। देश की जीडीपी में प्रदेश का आठ प्रतिशत का योगदान है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए देश तथा विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने के लिए 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय समिट राज्य के समावेशी विकास, व्यापार के अवसरों का अन्वेषण तथा सहभागिता स्थापित करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य जगत से जुड़े उद्योगपतियों, निवेशकों, व्यापारियों, प्रबंध शास्त्रियों, उच्च स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों, कॉरपोरेट नेतृत्व, विचारकों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों एवं नीति निर्धारकों के लिए एक विचार मंच उपलब्ध कराएगी। समिट में करीब 17 लाख करोड़ के निवेश आकर्षित करने तथा एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता डॉ. आशुतोष मिश्रा, एडीएम डीपी सिंह, एडीएम (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, एसडीएम इकौना रोहित, आशुतोष, तहसीलदार संजय कुमार राय, प्रतिभा अग्रवाल, डीआईओएस संत प्रकाश, सहायक आयुक्त, उद्योग अरविंद कुमार भास्कर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम, राजकीय महाविद्यालय लेंगडी गूलर की प्राचार्य पूनम सोनकर, शिवालिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, डिस्ट्रक्टि मैनेजर शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed