फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mohammad Ahmed Nagar President, Ramakant Senior District Vice President

मोहम्मद अहमद नगर अध्यक्ष, रमाकांत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Ahmed Nagar President, Ramakant Senior District Vice President
पार्टी कार्यालय भिनगा में मौजूद नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष ने की। इसमें जिला कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान मोहम्मद अहमद को भिनगा नगर अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

जिला कमेटी की घोषणा करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने रमाकांत त्रिपाठी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उमेश चंद्र मिश्रा, मोहम्मद दिलशाद, संजीव नय्यर, अमन पांडेय, विद्यामणि त्रिपाठी, लोकेश तिवारी, मोतीलाल यादव, मोहम्मद असलम व डॉ. मुजीबुल्लाह खान को सौंपी। जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी मोहम्मद रईश कुरैशी, रामजीत चक्रवर्ती, सैफुद्दीन सिद्दीकि, सूर्य प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र पाठक, बच्चन सिंह, साबित अली, चंद्रपाल यादव व अखिलेश मिश्रा को दी गई है।
विज्ञापन

राम निवास शुक्ला को इकौना, बसारत अली को गिलौला, अहसान अली को जमुनहा, वीरेंद्र कश्यप को हरिहरपुररानी व यशोदानंदन शर्मा को सिरसिया ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भिनगा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहम्मद अहमद को सौंपी गई है। आफताब अहमद को भिनगा विधानसभा क्षेत्र तथा पवन पांडेय को श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ठाना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है। कांग्रेस नेतृत्व की सरकार बनानी है। ऐसे में आप सभी गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताएं। संगठन को नए सिरे से खड़ा करें। जिससे अगले चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराया जा सके। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed