फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Model District Bar Association Dissolved

Shravasti News: भंग हुआ मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन

Thu, 20 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 20 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Model District Bar Association Dissolved
श्रावस्ती। एल्डर कमेटी ने मंगलवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती को भंग कर दिया। कमेटी ने एसोसिएशन की सभी शक्तियां अपने अधीन ले ली हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 10 सितंबर को चुनाव होगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष धनीराम वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी। एसोसिएशन का कार्यकाल 17 जुलाई को समाप्त हो गया था। शर्तों के साथ कार्यकाल एक माह बढ़ाया गया। अध्यक्ष व महामंत्री शर्तों का पालन नहीं कर पाए। बढ़ा कार्यकाल भी समाप्त हो गया। इस पर एल्डर कमेटी ने एसोसिएशन को भंग कर वार्षिक चुनाव की घोषणा की। महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने कार्यकारिणी को गलत तरीके से भंग बताया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed