{"_id":"5e3da16f8ebc3ee5e730d3fe","slug":"mission-indradhanush-srawasti-news-lko5072696169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्र धनुष के रास्ते में भ्रांतियां बन रही रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्र धनुष के रास्ते में भ्रांतियां बन रही रोड़ा
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन इंद्रधनुष के तहत चल रहा टीकाकरण अभियान की गति कुछ क्षेत्रों में रुक गई है। भ्रतियों के कारण लोग टीकाकरण के लिए बच्चों को केंद्रों तक नहीं ले जा रहे हैं। इस पर शुक्रवार प्रभारी डीएम ने मस्जिद में उलेमा के माध्यम से अपील जारी कराई। इसके बाद केंद्रों तक कुछ बच्चों की उपस्थिति दर्ज होने लगी।
मिशन इंद्रधनुष प्लस के तहत जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस टीकाकरण से बच्चों में होने वाली कई बीमारियों का सुरक्षा का चक्र बनाया जा रहा है। इसमें खसरा सहित बारह बीमारियां कवर हो रही है। लेकिन इस महा अभियान पर कुछ इलाकों में रोक सी लग गई है। यह रोक लोगों के अंदर व्याप्त भ्रतियां हैं। आम लोग वैक्सीनेशन के दौरान आने वाले बुखार को रोग समझ रहे हैं। इसके बाद भी लोग बूथों पर नहीं आ रहे। ऐयसा ही कुछ शुक्रवार को प्रभारी डीएम अवनीश राय के सामने हुआ। वह टीकारकण केंद्र पटपरगंज का निरीक्षण करने गए। इस केंद्र पर 89 बच्चे चिह्नित थे। जिनका टीकाकरण होना था। इसमें से मात्र आठ बच्चे ही टीकाकरण के लिए आए।
यहां तैनात एएनएम अनीता वर्मा ने बताया कि वह सुबह से लोगों के घरों का कई चक्कर लगा चुकी है। इसके बाद भी अभिभावक बच्चों को टीकाकरण के लिए नहीं ला रहे हैं। इस पर प्रभारी डीएम ने मदरसे के उलेमा को बुला कर उन्हें आम लोगों की भ्रांतियों को दूर करने को कहा। यही स्थिति टीकाकरण केंद्र सरका बरावं की भी थी। यहां 41 बच्चे टीकाकरण के लिए चिह्नित थे। इनमें से सात टीकाकरण के लिए आए। सात ननिहाल चले गए। तो सत्रह गांव में मौजूद होने के बाद भी केंद्र तक नहीं आए। यहां भी प्रभारी डीएम ने मसजिद के इमामा को लोगों के अंदर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने काह। ताकि बच्चे इस अभियान का हिस्सा बन स्वस्थ जीवन जी सके।