फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   misbehave with bjp leader

भाजपा नेता से अभद्रता

Sat, 06 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
misbehave with bjp leader
नानपारा (बहराइच)। भाजपा मीडिया मंडल प्रभारी पुनीत श्रीवास्तव के साथ पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा अभद्रता कर लॉकअप में बंद करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने वर्दी का रौब दिखाते हुए पहले गाली देकर थाने लाया और फिर घंटों लॉकअप में बंद कर बैठाए रखा। पीड़ित मीडिया प्रभारी ने चौकी इंचार्ज की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुनीत श्रीवास्तव भाजपा नानपारा मंडल के मीडिया प्रभारी हैं। मंडल मीडिया प्रभारी की पत्नी का ब्यूटी पॉर्लर की दुकान नानपारा कस्बे में है। बताया जाता है कि दुकान पर कुछ महिलाएं आई थीं। अपना कार्य हो जाने के बाद वह वापस चली गयी। कुछ देर बाद यह महिलाएं वापस दुकान लौटी और वहां अपना मोबाइल छूट जाने की बात कहने लगीं। महिला के साथ कस्बा चौकी इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह व दो सिपाही भी आये थे। पुलिस ने पूरी दुकान की तलाशी ली लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पत्नी को लेने दुकान पहुंचे भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ने जब अपना परिचय देते हुए मामले की जानकारी चौकी इंचार्ज से करनी चाही तो वह भड़क उठा। आरोप है कि वह गालीगलौज करता हुआ मंडल मीडिया प्रभारी को अपने साथ कोतवाली ले आया और लॉकअप में डाल दिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व दुकानदारों को होने पर सभी कोतवाली में जमा होने लगे। दबाव बढ़ता देख पुलिस को भाजपा नेता व मीडिया प्रभारी को छोड़ना पड़ा। इस संबंध में नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है। वह प्रकरण संज्ञान में नहीं है। चौकी इंचार्ज से इस मामले की जानकारी तलब की गयी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल का कहना है कि नानपारा में मंडल मीडिया प्रभारी के साथ हुई अभद्रता का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed