फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Minister, the mission has not reached its destination here either.

Shravasti News: मंत्री जी, यहां भी मुकाम तक नहीं पहुंचा मिशन

Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minister, the mission has not reached its destination here either.
ग्राम ​शिवपुर बनकट में बीते दो वर्ष से निर्माणाधीन पानी टंकी

विज्ञापन
इकौना। ग्रामीणों को पेयजल मुहैय्या करवाने के लिए सरकार जल जीवन मिशन योजना चला रही है। योजना के तहत जिले भर में तीन से पांच करोड़ की लागत से टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कहीं तीन तो कहीं दो साल से काम चल रहा है, लेकिन कहीं अधी टंकी बनी खड़ी है, तो कहीं टंकी पूरी बनने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड व विंध्य में 30 दिन के भीतर टंकियों का निर्माण पूरा न होने व शत प्रतिशत संचालन शुरू न होने पर निर्माणकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है। हालांकि, मंत्री की इस सख्ती का असर जिले में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

टंकी का निर्माण अधूरा, पाइप लाइन भी नहीं बिछी

इकौना के ग्राम पंचायत टंडवा महंत में बीते तीन सालों से जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण अधूरा है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ग्राम पंचायत के मजरों में अभी तक पाइप बिछाने काम तक नहीं हो सका है। गांव निवासी धर्मचंद यादव ने बताया कि टंडवा महंत इकौना विकासखंड की सबसे बड़ी पंचायत है। इसके बाद भी यहां यह हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टंकी तो बना दी, संचालन भूले

ग्राम पंचायत तिलकपुर में जिम्मेदारों ने पानी की टंकी तो बना दी है, लेकिन उसका संचालन भूल गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी पूरी होने के बाद से कई बार संचालन के लिए शिकायत की है, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इस कारण अब पेयजल की आस भी अब टूटने लगी है।


पहले नहीं मिली जमीन, अब टंकी अधूरी

ग्राम पंचायत शिवपुर बनकट में बीते दो साल से पानी टंकी का निर्माण अधूरा है। टंकी के नाम पर सिर्फ अधूरा पिलर व बांस लगा दिख रहा है। गांव निवासी अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत की लापरवाही से पानी की टंकी के लिए जमीन नहीं उपलब्ध हो पाई। स्थानीय प्रशासन ने जमीन अधिग्रहित कराई तो विभागीय अधिकारी के लापरवाही से पानी टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है।



संबंधित विभागीय अधिकारियों से पत्राचार कर कार्य संबंधी जानकारी ली जाएगी। निर्माण में देरी की जांच करवाने के बाद लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। -पीयूष जायसवाल, एसडीएम इकौना

ग्राम शिवपुर बनकट में बीते दो वर्ष से निर्माणाधीन पानी टंकी

ग्राम शिवपुर बनकट में बीते दो वर्ष से निर्माणाधीन पानी टंकी

ग्राम शिवपुर बनकट में बीते दो वर्ष से निर्माणाधीन पानी टंकी

ग्राम शिवपुर बनकट में बीते दो वर्ष से निर्माणाधीन पानी टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed