फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mercury remains stable but chills remain

पारा स्थिर मगर ठिठुरन बरकरार

Fri, 15 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mercury remains stable but chills remain
सुबह ग्यारह बजे तक छाया रहा कोहरा - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। दिन-रात चल रही बर्फीली हवा से ठिठुरन बरकरार है। शुक्रवार को घने कोहरे की चादर चीरकर दोपहर बाद सूरज तो निकला। इसके बावजूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को पारा छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

तराई में पूस की रात गरीबों पर कहर बरपा रही है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ लगातार चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा से ठिठुरन बरकरार है। लगातार पड़ रही इस ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। ठंड से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को पारा छह डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं इस ठंड का असर अब गरीब व मजदूरों पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

मजदूरी की आस में नगरीय क्षेत्र में आने वाले मजदूर, अलाव न जलने के कारण ठंड से कंपकंपा रहे हैं। दोपहर तक घना कोहरा व उसके बाद निकली धूप धुंध के कारण ठंड से राहत नहीं दिला सकी। सुबह शुरू हुआ कोहरा दोपहर करीब एक बजे तक छाया रहा। इसके साथ ही करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से लगातार चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा ने लोगों को कंपकंपाती ठंड का अहसास दिलाया। फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि तापमान में उतार-चढ़ाव अभी जारी रहेगा। कोहरा अभी जारी रहने की संभावना है, लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed