फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Medical officer in charge will measure if OPD does not run

Shravasti News: ओपीडी न चलने पर नपेंगे प्रभारी चिकित्साधिकारी

Fri, 25 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 25 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Medical officer in charge will measure if OPD does not run
श्रावस्ती। जिले में संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को निर्धारित समय पर खोल कर इनमें नियमित ओपीडी का संचालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल बंद मिलने अथवा ओपीडी न चलने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ मौके पर ही दंडात्मक कार्रवाई होगी। यह चेतावनी जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दी। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला आयुष समिति की बैठक में हिस्सेदारी कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का नियमित तौर पर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही आमजन की जागरूकता के लिए आयुर्वेद चिकित्सालयों के बाहर मुख्य मार्ग किनारे पर भी साइन बोर्ड लगाया जाए। साथ ही सभी आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी नियमित तौर पर ओपीडी में मरीजों का इलाज करें।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. रंजन वर्मा को निर्देशित किया गया कि कोई भी आयुर्वेद चिकित्साधिकारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय न छोड़े। अस्पताल आने वाले मरीजों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जिला होम्योपैथ अधिकारी डा. हरिओम वाजपेयी, सीडीओ अनुभव सिंह सहित सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोस्टर के अनुसार बिजली देने का निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बिजली विभाग के अफसरों को रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विद्युत अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। इस दौरान उन्होंने विद्युत वितरण की स्थिति, आरसी की वसूली, प्रीपेड मीटर, ओवर बिलिंग, अवैध कनेक्शन, विद्युत चोरी, ट्रांसफार्मर की स्थिति, विद्युत पोल व विद्युत लाइन की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी को इलाके की विद्युत व्यवस्था सुधारने, उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप बिजली सप्लाई सुनिश्चित कराने, समय से विद्युत बिल पहुंचाने, ओवर बिलिंग न होने देने तथा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उपभोक्ताओं की समस्या सुन उसका त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक अभियंता मनी शंकर पाल, नरेंद्र वर्मा, राजकुमार व कुलदीप यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed