{"_id":"616c66cfb9885079a718e69a","slug":"medical-college-will-open-on-ppp-model-in-shravasti-srawasti-news-lko600441084","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में पीपीपी मॉडल पर खुलेगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में पीपीपी मॉडल पर खुलेगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
श्रावस्ती जले के स्पोर्टस स्टेडियम भिनगा में मुख्यमंत्री के आगमन का लेकर बनाए गए पंडाल के बा?
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार को खराब मौसम के चलते जमीन पर नहीं उतर पाया। जिसके चलते सीएम ने लखनऊ से ही जिले की 390.45 करोड़ की 87 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं से लोगों को वर्चुअल संबोधन में श्रावस्ती में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज व खुटेहना गिलौला मार्ग पर परशुराम द्वारा स्थापित करने की घोषणा की। वहीं प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा रविवार को जिले में था। उनके द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा से आम लोगों को संबोधित किया जाना था। इसके साथ ही 390.45 करोड़ की 87 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाना था। इसके लिए लाभार्थियों के साथ भारी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए सुबह 11 बजे ही स्टेडियम पहुंच गए थे। इस दौरान मौसम भी अच्छा था। लेकिन कार्यक्रम से कुछ समय पहले ही मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बरसात होने लगी। इसी बीच मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तो अपने गंतव्य पर पहुंचा, लेकिन खराब मौसम के कारण वह जमीन पर नहीं उतर पाया। कुछ देर तक स्थिति अफरातफरी की रही। हेलीकॉप्टर वापस जाने के बाद प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने मंच संभालते हुए संबोधन प्रारंभ कर दिया। इसी के बाद प्रभारी मंत्री ने आए हुए लाभार्थी जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होना था, उन्हें सम्मानित किया।
इसी बीच मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया। जिसमें खराब मौसम के कारण हैलीकॉप्टर न उतरने का खेद जताते हुए जिले की 16561.13 लाख की 55 परियोजनाओं का लोकार्पण व 22483.58 लाख की 32 परियोजनाओं का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया। अपने संबोधन में उन्होंने श्रावस्ती की ऐतिहासिकता का उल्लेख करते हुए इसे भगवान बुद्ध व राम की धरती बताते हुए यहां के विकास के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंडल का श्रावस्ती केंद्रबिंदु है। जहां पर्यटन विकास के साथ एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। इसीलिए भारत सरकार ने इस मंडल के बहराइच श्रावस्ती व बलरामपुर जिले को नीति आयोग के तहत चिह्नित किया है। जहां विकास के लिए नई पहल की जा रही है।
विज्ञापन
यह हुई घोषणा
मुख्यमंत्री ने अपने वर्चुअल संदेश में यह घोषणा की है कि श्रावस्ती में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके साथ ही बहराइच गोंडा मार्ग स्थित खुटेहना गिलौला मार्ग पर परशुराम द्वार की स्थापना की जाएगी।